शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर पार्षद, छाया पार्षद, एल्डरमेन की बैठक

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निरंतर चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर आज पार्षद छाया पार्षद एल्डरमेन की डिजिटल सदस्यता अभियान का कार्यक्रम रखा गया। जिसमे मुख्य रूप से सह प्रभारी चंदन यादव डिजिटल सदस्यता अभियान प्रभारी विशाल मीणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रभारी चंद्रशेखर शुक्ला डिजिटल सदस्यता प्रभारी अमरजीत चावला महापौर एजाज ढेबर सभापति प्रमोद दुबे शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे साथ ही समस्त पार्षद, छाया पार्षद, एल्डरमेन उपस्थित थे। शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने सभी अतिथियो का कांग्रेस गमछा एवं सुत की माला से अभिवादन किया।

चंदन यादव ने बताया कि डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर सूचना एवं प्रौद्योगिकी के जनक राजीव गांधी द्वारा डिजिटलाइजेशन का लाभ भाजपा द्वारा हमसे अधिक और पहले लिया गया एवं उनके द्वारा दुरूपयोग भी किया जा रहा है। उनके द्वारा झूठी एवं भ्रामक कंटेंट सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच मे फैलाई जा  रही है।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि सभी पार्षदो से वचन लिया कि जितने मतदाताओ द्वारा उनको मत दिया गया कम से कम आधा मतदाताओ को डिजिटल सदस्यता अभियान के माध्यम से कांग्रेस का सदस्य बनायेंगे।

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि सभी पार्षदो को यह निर्देशित किया की प्रत्येक बुथ मे एक महिला व एक पुरूष एनरोलर बनाया जाये जिससे कि महिलाओ को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बना सके। डिजिटल सदस्यता अभियान के लाभो से सभी को अवगत कराया गया।

इस डिजिटल सदस्यता अभियान मे प्रमुख रूप से योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा श्रीकुमार मेनन नागभूषण राव यादव सहदेव व्यवारि सुंदर जोगी सतनाम सिंह पनाग रितेश त्रिपाठी कामरान अंसारी सुमीत दास दाउलाल साहू नवीन चंद्रकार माधव साहू शहदेव व्यवहार सचिन शर्मा देवकुमार साहू संजय सोनी दीपा बग्गा घनश्याम छत्री अंजनी विभार द्रोपती पटेल अमितेष भारद्वाज मंजू वारेन साहू बंटी होरा नीलम नीलकंठ शीतल कुलदीप जी श्रीनिवास पुष्पराज बैद नदीम कीमत दीप जीतु तांडी मोहसीन खान शिव वर्मा आदि उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!