जान से मारने की धमकी देकर प्राणघातक हमला—सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार और एक्टिवा वाहन जप्त

हत्या करने की नीयत से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

धारदार हथियार से सीने एवं हाथ पर किया गया हमला

आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार एवं एक्टिवा वाहन जप्त

प्रकरण में त्वरित वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत किया गया

दुर्ग : दिनांक 04.02.2026 को प्रातः लगभग 09:15 बजे प्रार्थी संजय गुप्ता, उम्र 23 वर्ष, निवासी डिपरा पारा, दुर्ग द्वारा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास डिपरा पारा में खड़ा था। उसी दौरान आरोपी गोगो उर्फ सौरभ यादव द्वारा उसे अपनी एक्टिवा वाहन में बैठने के लिए कहा गया। प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए जेब से धारदार हथियार निकालकर प्रार्थी के सीने एवं बाएं हाथ पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी को गंभीर चोटें आईं।

प्रार्थी द्वारा जिला अस्पताल दुर्ग में उपचार कराया गया। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, प्रार्थी एवं गवाहों के कथन लिए गए। त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को दिनांक 04.02.2026 को गिरफ्तार कर प्रकरण में प्रयुक्त धारदार हथियार एवं एक्टिवा वाहन जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

घटनास्थल :

दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास, डिपरा पारा, दुर्ग

आरोपी का नाम :

1. सौरभ यादव उर्फ गोगो, उम्र 20 वर्ष, निवासी डिपरा पारा, दुर्ग

जप्त सामग्री :

▪️ एक लोहे का धारदार हथियार

▪️ एक एक्टिवा वाहन

सराहनीय भूमिका :

▪️ उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के थाना प्रभारी, विवेचना अधिकारी एवं थाना स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts