समीक्षा बैठक : लंबित अपराधों से लेकर ई-साक्ष्य तक की समीक्षा, सरगुजा पुलिस को मिले सख़्त दिशा-निर्देश, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा ! डीआईजी-एसएसपी ने बदमाशों की डिजिटल निगरानी तेज़ करने दिए आदेश.

अपराधों पर अंकुश लगाने एवं क़ानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के क्रम में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक को पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर के सभाकक्ष में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों समेत समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, समीक्षा बैठक में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा थानावार लंबित अपराध, चालान, शिकायत, मर्ग की जानकारी थाना/चौकी प्रभारियों से प्राप्त कर समीक्षा की गई साथ ही म्यूल एकाउंट एवं पीओएस के लाम्बित मामले में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विवेचकों को प्रकरण को अनावश्यक लंबित ना रखने की सख्त समझाईस दी गई।

बैठक के दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को NAFIS में एंट्री बढ़ाने एवं गिरफ्तार शुदा व्यक्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड रखने निर्देशित किया गया। सभी थाना/चौकी स्तर पर प्रभारीगण अपने अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्र के अंतर्गत निवासरत निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश, आदतन बदमाश एवं अन्य आपराधिक किस्म के व्यक्तियों की फिंगर-प्रिंट लेकर सिस्टम में अधतन करने के निर्देश दिए गए। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा ई-चालान एवं ई-साक्ष्य के उपयोगिता की अधतन स्थिति की समीक्षा की गई एवं लाम्बित मामलों का निराकरण करने हेतु थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया। सड़क हादसों में कमी लाने एवं हादसों के पश्चात सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा सहित घायलों के ईलाज की व्यवस्था हेतु तैयार इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस (IRAD) की इंट्री की समीक्षा की गई, IRAD में इंट्री अधतन रखने निर्दर्शित किया गया। विवेचकों को आपराधिक मामलों में जांच की गुणवत्ता बढ़ाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और न्यायालय में साक्ष्य मजबूती से प्रस्तुत करने के लिए साप्ताहिक केस डायरी अनिवार्य रूप से लिखने की हिदायत दी गई है।

Related posts