नशे का सौदागर दबोचा गया: स्कूटी से गांजा बेचने निकला 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 2.2 किलो गांजा, ₹10,800 नकद और एक्टिवा जब्त

आरोपी के कब्जे से 02 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बिक्री रकम 10800 रुपए एवं परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जुमला 1,70,800 रुपये जप्त

एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण में एंड to एंड की कार्यवाही जारी

दुर्ग : दिनांक 09.02.2026 को थाना भिलाई नगर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि श्री राम चौक हुडको भिलाई में एक व्यक्ति काले रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में स्कूटी से घूम रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना भिलाई नगर एवं ACCU पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।

दबिश के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बिक्री से प्राप्त रकम 10800 रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी जुमला कीमती 1,70,800 रुपये जब्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 78/2026 धारा 20(B), 27(a) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

घटनास्थल :

 श्री राम चौक हुडको भिलाई नगर, जिला दुर्ग

आरोपी का नाम :

1. सौरभ दीक्षित उम्र 21 साल

पता पेपर चिल्ली बार पास कोहका, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री :

▪️ अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 01 किलो 200 ग्राम

▪️ बिक्री रकम ₹10,800/-

▪️ एक्टिवा वाहन एवं मोबाइल जुमला कीमती ₹170,800/-

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर एवं ACCU में पदस्थ पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related posts