थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 55/26 धारा 303(2)3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध.
रायपुर : रायपुर जिले के अभनपुर में विद्युत वितरण केंद्र परिसर से की गई चोरी का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 55/26 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस की सक्रिय विवेचना के बाद आरोपियों से चोरी गया कॉपर केबल और कंडक्टर बरामद कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी योगेश साहू दिनांक 13 फरवरी 2026 का रिपोर्ट कराया था कि वह दिनांक 11 फरवरी 2026 को अपने घर में था, तभी वितरण केन्द्र अभनपुर में कार्यरत कर्मचारी घनश्याम सिन्हा ने फोन कर बताया कि कनिष्ठ यंत्री वितरण केन्द्र अभनपुर परिसर से रात्रि में कुछ सामान चोरी हो गया है। तब मैं आकर देखा तो कनिष्ठ यंत्री वितरण केन्द्र अभनपुर परिसर में रखे 13 मीटर कॉपर केबल, मीटरिंग इक्यूपमेंट टांसफार्मर एल्टी बुसिंग 03 नग, स्मार्ट मीटर 01 नग जुमला कीमत करीबन 58,000/- रूपये नहीं था। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है।
विवेचना के दौरान संदेही/आरोपी त्रिवेन्द्र नेताम एंव पवन नेताम से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों का मेमोरेण्डम कथन लिया गया। मेमोरेण्डम के बताये अनुसार आरोपी पवन नेताम से कापर वायर एवं आरोपी त्रिवेन्द्र नेताम से कन्डक्टर को गवाहों के समक्ष पेश करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया। आरोपियों 01. त्रिवेन्द्र नेताम पिता प्रेमकिशन नेताम उम्र 18 वर्ष 02. पवन नेताम पिता कान्हा प्रसाद नेताम उम्र 18 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 07 देवारपारा अभनपुर थाना अभनपुर जिला रायपुर छ.ग. के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर गिरफ्तारी के कारणों से अवगत करा कर विधिवत दिनांक 14 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
नाम आरोपी –
1. त्रिदेव नेताम पिता प्रेम किशन नेताम 18 वर्ष,
2. पवन नेताम पिता कान्हा प्रसाद नेताम उम्र 18 वर्ष सकिन वार्ड नंबर 7 देवार पारा अभनपुर.
