प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत अनावेदक संतोष साहू,भूपेंद्र कुमार चंद्राकर, दिगंबर पटेल, दीपक साहू नवल कुमार सिंह एवं रूपेश दिवाकर के विरुद्ध की गई कार्यवाही.
रायपुर : राजधानी रायपुर के नॉर्थ जोन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर थाना खमतराई पुलिस ने हुल्लड़बाजी और गाली-गलौज कर माहौल खराब करने वाले छह आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों के साथ लगातार आसमाजिक तत्वो, गुण्डा बदमशों, चाकूबाजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 14 फरवरी 2026 को थाना खमतराई को क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर हुल्लड़बाजी एवं एक दूसरे को गाली- गलौज कर लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं कि सूचना पर मौके पर पहुँच कर हुल्लड़बाजी करने वालों को पकड़ा गया। अनावेदकों द्वारा आये दिन हुल्लड़बाजी करने एवं गाली-गलौज करने से शांति भंग होकर संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण संभावना बनी हुई थी। तत्काल आरोपियों को गिफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर जेल निरूद्ध किया गया।
आरोपी- 01. रूपेश दिवाकर पिता जगदीश दिवाकर 30 वर्ष निवासी बुनियाद नगर भनपुरी, 02. भूपेंद्र कुमार चंद्राकर पिता चमन लाल चंद्राकार उम्र 39 वर्ष निवासी विजयनगर भानपुरी, 03. दिगंबर पटेल उर्फ दिउ पिता विनोद पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी बुनियाद नगर भनपुरी, 04. दिलीप साहू पिता देवलाल साहू उम्र 29 वर्ष निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी, 05. नवल कुमार सिंह पिता विद्यानंद सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी रावाभाठा, 06. संतोष साहू पिता गिरीश चंद साहू उम्र 48 वर्ष निवासी विजयवाड़ा भनपुरी.
