जुर्माना, अशोक लिलेण्ड पर अनुज्ञेय सीमा से अधिक सामान लोड करने पर हुआ 20 हजार रुपए जुर्माना.
वाहनों में हमेशा क्षमता के अनुसार ही माल लादें ताकि जुर्माने और दुर्घटना से बचा जा सके.
सूरजपुर : सड़क सुरक्षा को लेकर सूरजपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए ओवरलोडिंग करने वाले वाहन पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना चंदौरा क्षेत्र में जांच के दौरान एक अशोक लिलेण्ड ‘बड़ा दोस्त’ वाहन में क्षमता से अधिक फर्नीचर लोड पाए जाने पर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस ने वाहन चालकों और मालिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं और आर्थिक दंड से बचा जा सके।
अशोक लिलेण्ड वाहन में अवैध रूप से ओवरलोडिंग करने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 20 हजार रूपये जुर्माना लगाया गया है। दिनांक 14 फरवरी 2026 को थाना चंदौरा पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी, इसी दौरान वहां अशोक लिलेण्ड बड़ा दोस्त वाहन क्रमांक एमपी 20 जेडडी 7239 पहुंचा, जिसमें फर्नीचर लोड था।
वाहन में लोड फर्नीचर का वाहन के वास्तविक रूप से बाहर अत्यधिक उंचाई में लोड़ किया होने के कारण अनुज्ञेय सीमा से परे होने पर थाना चंदौरा पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर 20 हजार रूपये का समन शुल्क लिया है। पुलिस ने वाहन मालिकों/चालकों से अपील की है कि वाहनों में हमेशा क्षमता के अनुसार ही माल लादें ताकि जुर्माने और दुर्घटना से बचा जा सके।
