थाना कुसमुंडा के ग्राम रंगबेल प्राथमिक स्कूल में चलाया गया ‘निजात’ जागरूकता अभियान

Advertisements
Advertisements

अभियान के अंतर्गत छात्रछात्राओं को दी गई विभिन्न कानूनी जानकारियां

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा

कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देश पर कोरबा जिले में अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत थाना कुसमुंडा प्रभारी द्वारा प्राथमिक स्कूल रंगबेल में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को अवैध नशे से होने वाले वाले नुकसान के बारे में बताकर नशा मुक्त समाज एवं परिवार बनाने की अपील की गई। विद्यार्थियों से अपील की गई कि स्वयं भी नशे से दूर रहना है, अपने परिवार व आसपास कोई नशा करता हो तो, उसको नशे के नुकसान के बारे में बता कर नशा छोड़ने हेतु प्रेरित करना है।

साथ ही छ. ग. शासन द्वारा संचालित हमर बेटी हमर मान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को सामान्य कानून की जानकारी, गुड टच-बेड टच, अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी,  यातायात नियमों का पालन करने सहित विभिन्न कानूनी जानकारियां दी गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!