जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बगीचा तहसील के ग्राम कुदमुरा निवासी आशिका बाई पिता अजीत राम की मृत्यु पानी में डूबने से 01 जून 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता  श्री अजीत राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts