भाई को समझाने पहुँचे युवक पर चाकू से हमला: मौदहापारा में सनसनी, संयुक्त पुलिस टीम ने दबिश देकर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त हथियार जब्त

घटना के चंद घंटे के भीतर तीनों आरोपी गिरफ्तार

एसीसीयू एवं थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

रायपुर : प्रार्थी मोहम्मद वसीम निवासी रजबंधा तालाब पार मौदहापारा ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.02.2026 को शाम लगभग 07ः30 बजे वह सलीम खान के घर अपने छोटे भाई जुनैद खान को समझाने गया था। उसका भाई कई दिनों से घर नहीं आ रहा था तथा परिवार में भी आना-जाना नहीं कर रहा था और घर के किसी भी सदस्य की बात नहीं सुन रहा था। इसी दौरान सलीम प्रार्थी से वाद-विवाद करने लगा तथा उसे घर से निकल जाने को कहा। इस पर प्रार्थी बाहर निकल आया तभी सलीम ने उसे रोकते हुए पूछा कि कहाँ जा रहा है। इसके बाद सलीम, फरहान एवं रेहान ने प्रार्थी को अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा पकड़कर जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखें चाकू से प्रार्थी पर जानलेवा हमला किये, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 34/26 धारा 296, 115(2), 351(2), 109, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

       वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करते हुये घटना के चंद घंटे के भीतर प्रकरण में आरोपी रेहान उर्फ अस्सलान, सलीम खान एवं सीददीक फरहान को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

       तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01.    रेहान उर्फ अस्सलान पिता सलीम खान उम्र 18 साल निवासी मोईनिया बेरिंग के पास रजबंधा मैदान थाना मौदहापारा रायपुर।

02.    सलीम खान पिता स्व. हाजी अब्दुल हबीब खान उम्र 48 साल निवासी मोईनिया बेरिंग के पास रजबंधा मैदान थाना मौदहापारा रायपुर।

03.    सीददीक फरहान पिता सीददीक रिजवान उम्र 26 साल निवासी सिंधी कालोनी विनर्स वेली स्कुल के पास राजीव गांधी चौक बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।

Related posts