रायपुर : डीसीपी सेंट्रल ज़ोन रायपुर के निर्देशन में थाना गंज पुलिस द्वारा क्राइम यूनिट रायपुर के साथ संयुक्त रूप से की गई प्रभावी कार्यवाही में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
थाना गंज के अपराध क्रमांक 58/2026, धारा 20 (बी) NDPS एक्ट के तहत की गई इस कार्यवाही में एक वयस्क आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
सनी संतोष काले, पिता संतोष सीताराम काले, उम्र 22 वर्ष, निवासी उकलेवसती, दहीवाडी, शिकरापुर, थाना शिकरापुर, जिला पुणे (महाराष्ट्र) है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक (उम्र 16 वर्ष 09 माह) भी प्रकरण में शामिल पाया गया।
संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से पिट्ठू बैग में रखा 08 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,00,000/-,
एक मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन कीमत ₹20,000/-,
एवं एक एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन कीमत ₹1,35,000/-,
कुल जप्त मशरूका की कीमत ₹5,55,000/- जप्त की गई।
जप्ती पश्चात आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए वयस्क आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने हेतु रवाना किया गया, वहीं विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत पृथक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
डीसीपी सेंट्रल ज़ोन रायपुर के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।
