राजधानी में बदमाशों की सामूहिक हाजिरी: गुढ़ियारी, खमतराई, उरला और पंडरी क्षेत्रों के 60 चाकूबाजों की परेड, ‘डॉन-गैंगस्टर’ रील बनाने वालों को पुलिस की दो टूक—अपराध छोड़े वरना होगी सख्त कार्रवाई

चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों की लगातार परेड लेकर दी जा रहीं समझाईश।

थाना गुढ़ियारी, खमतराई, उरला, खम्हारडीह तथा पण्डरी में निवासरत लगभग 60 चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों को थाना हाजिर कर लिया गया उनका परेड।

सोशल मीडिया के प्लेटफार्मो में चाकू के साथ फोटो एवं विडियो बनाकर अपलोड करने वालो को भी हाजिर कर दी जा रहीं है कड़ाई से समझाईश।

रायपुर : अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहा. पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना उरला, खमतराई, गुढ़ियारी, खमतराई एवं पण्डरी के क्षेत्रों में निवासरत् 60 चाकूबाजो एवं अपराधिक तत्वों को दिनांक 22.02.26 को थाना हाजिर किया गया।

चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों की परेड़ ली जाकर उन्हें कड़ाई से समझाईश दी गई, कि वे किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त ना रहंे तथा उनके साथी जो अपराधों में संलिप्त रहते है, उनके संबंध में भी पुलिस को जानकारी देने कहा गया। प्रत्येक सप्ताह अपने संबंधित थानों में जाकर हाजिरी देने व अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करते हुये, पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो तत्काल उपस्थित होने कहा गया। उनके निवास क्षेत्रों के आसपास किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी घटना होने पर सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने कहा गया।

इसके साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो में गुण्डा, डॉन, माफिया, गैंगस्टर सहित अन्य कई विभिन्न नामों से अपना आई.डी. बनाकर हाथ में चाकू, तलवार, एयर गन, पिस्टलनुमा लाईटर गन सहित अन्य हथियारों के साथ फोटो, विडियो व रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम आई.डी. में अपलोड कर पोस्ट करने वालों को भी कड़ाई से समझाईश दिया गया, कि वे इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना करें तथा किसी भी प्रकार के अपराधों में लिप्त ना रहें।

Related posts