वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना गांधीनगर एवं साइबर सेल पुलिस टीम की कार्यवाही.
पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में पूर्व में कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार.
गिरफ़्तार आरोपी आदतन अपराधी किस्म का व्यक्ति है, पूर्व में राजपुर जिला बलरामपुर सहित कई अन्य जगहों पर घटना की गई है कारित.
आरोपियों द्वारा सिंडीकेट बना कर अपराध से सम्बंधित रकम को ट्रांसफर कर नगदी रकम लेकर घटना कारित की जा रही थी.
अंबिकापुर : ऑनलाइन ठगी के संगठित सिंडीकेट का बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। बैंक खातों में अपराध से जुड़ी रकम मंगाकर नगद निकासी और ट्रांसफर के जरिये कमीशन कमाने वाले गिरोह पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा-निर्देशन में थाना गांधीनगर और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुजीत मंडल साकिन सकालो थाना गांधीनगर द्वारा दिनांक 16 नवंबर 2025 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 01 नवंबर 2025 को प्रार्थी की दुकान काली माई च्वाइस सेंटर में बरवल चम्पारण बिहार निवासी अनीश गिरी नामक युवक आकर स्वयं को सब्जी विक्रेता होना बताया एवं उक्त युवक का खाता ठीक से ना चलने एवं सेठ द्वारा पैसे भेजने की बात बता कर झांसे में लेकर 01 लाख रूपये प्रार्थी के खाता में ट्रांसफर करवा दिया, तब प्रार्थी के द्वारा अनिष गिरी को 01 लाख रूपये दिया, जो बाद में जानकारी प्राप्त हुआ कि अनिष गिरी अपराध का रूपये प्राप्त करने के लिये छलपूर्वक झूठ बोलकर दूसरे के खाता से अपराध से सम्बंधित रूपये ट्रांसफर करा कर झांसा देकर नगदी ले लिया है। प्रार्थी का खाता ब्लाक होने से उसे लगातार क्षति होना बताने पर मामले में प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 649/25 धारा 318(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी का कथन दर्ज कर सीसीटीव्ही फुटेज एवं तकनिकी जानकारी के आधार पर आरोपी की पतासाजी की गयी। पत्ता तलाश के दौरान मामले में शामिल आरोपी सद्दाम अंसारी को पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि सद्दाम अंसारी अपने साथी अनिश गिरी एवं अन्य के साथ मिल कर अपराध से संबंधित रूपये को अपने व अन्य के बैंक खाता में मंगाकर रूपये निकासी कर अनिष गिरी को दिया करता था एवं सीडीएम मशीन से ट्रांसफर किया करता था। जिसका उन्हें कमिशन मिलता था। प्रकरण में धारा 61(2), 317(4) बी.एन.एस. जोड़कर प्रकरण के आरोपी सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। मामले में पुलिस टीम द्वारा अग्रिम कार्यवाही करते हुए प्रकरण में शामिल आरोपी अनीस गिरी, वर्षा सिंह पोर्ते को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया एवं दुकान पर आने वाला व्यक्ति जो स्वयं को अनिष गिरी होना बता कर आधार दिखाया दिखाया था उक्त आरोपी का पत्ता तलाश कर पकड़ कर पूछताछ किया गया। जो आरोपी द्वारा अपना नाम अनूप कुमार चौबे आत्मज नागेंद्र नाथ चौबे उम्र 30 वर्ष साकिन केतात रेहला जिला पलामू झारखण्ड हाल मुकाम बौरीपारा केनाबांध अंबिकापुर का होना बताया, आरोपी से पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल जप्त किया गया है, प्रकरण के आरोपी अनुप कुमार चौबे का पूर्व अपराधिक इतिहास है गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा आपराधिक सिंडीकेट बनाकर छल से प्राप्त रकम को खाता से नगद आहरण कर अन्य खातों में ट्रांसफर कर कमिशन में रूपये प्राप्त किया करते है। प्रकरण में धारा 111 बीएनएस जोड़ कर प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक धनंजय पाठक, सहायक उपनिरीक्षक सुभाष ठाकुर, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह, आरक्षक जितेश साहू, आरक्षक मनीष सिंह, आरक्षक घनश्याम देवांगन, आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, आरक्षक ऋषभ सिंह, आरक्षक सुल्तान अहमद, सैनिक रोशन गुप्ता सक्रिय रहे।
