04 बजे भोर का ‘मेगा स्ट्राइक’! 12 वार्डों में 60 पुलिसकर्मियों की एकसाथ दबिश—50+ लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, 5000 किलो महुआ पास नष्ट, 07 गिरफ्तार; होली से पहले जशपुर में अवैध शराब कारोबार पर सबसे बड़ा प्रहार

आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर ऑपरेशन आघात के तहत विशेष अभियान चलाकर, नशे के सौदागरों के खिलाफ कर रही है कार्यवाही,

विशेष अभियान चलाकर जिला मुख्यालय स्थित 12 वार्डो पर भोर 04.00 बजे जशपुर पुलिस ने दी एक साथ दबिश,

60 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे रेड कार्यवाही में,

50 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त,

20 हजार रु कीमत का 5000 किलो महुआ पास को भी किया नष्ट,

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन को भी किया जप्त,

पुलिस के द्वारा 02 महिला व 05 पुरुष सहित 07 आरोपियों को अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ किया गया गिरफ्तार,

आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अलग अलग प्रकरणों में 34(1) व 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध

थाना पत्थलगांव ने आबकारी एक्ट के 06 प्रकरण में कार्रवाई कर कुल 45.6 लीटर कीमती 9100 रुपये का अवैध शराब जप्त किया।

थाना आस्ता ने आरोपी गुरप्रीत साय उम्र 26 साल निवासी बाजारपारा आस्ता के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 04.680 उस अंग्रेजी शराब व्हिस्की, व 04 लीटर बियर को भी किया है जप्त।

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मामले में नाम आरोपी क्रमशः-

1. शंभू राम, उम्र 39 वर्ष, निवासी डीपाटोली जशपुर,

2. बिरजू नायक उम्र 55 वर्ष निवासी बरटोली अटल पारा जशपुर

3. अजीत नायक उम्र 29 वर्ष निवासी बरटोली जशपुर।

4. राहुल नायक उम्र 29 वर्ष निवासी बरटोली जशपुर।

5. बबीता बाई उम्र 32 वर्ष, निवासी कदम टोली जशपुर।

6. लवनती बाई उम्र 45 वर्ष निवासी कदमटोली,जशपुर।

7. दिलधर राम उम्र 29 वर्ष निवासी बरटोली जशपुर

1. थाना आस्ता ने आरोपी गुरप्रीत साय उम्र 26 साल निवासी बाजारपारा आस्ता के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 04.680 उस अंग्रेजी शराब व्हिस्की, व 04 लीटर बियर जप्त।

2. थाना पत्थलगांव ने आबकारी एक्ट के 06 प्रकरण में कार्रवाई कर कुल 45.6 लीटर कीमती 9100 रुपये का जप्त कर कार्यवाही की गई है।

जशपुर : आगामी होली पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने जशपुर पुलिस के द्वारा जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध आॅपरेषन आघात के तहत् विशेष अभियान चलाया गया है, जिसके तहत् जशपुर पुलिस, अवैध शराब बनाने, परिवहन करने, विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस ने क्रमशः थाना आस्ता व सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत छापे मारी कर भारी मात्रा में देशी महुआ शराब व अंग्रेजी शराब को पकड़ा है।

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत आज दिनांक 01.03.26 को जशपुर पुलिस के द्वारा प्रातः 04.00 बजे में ही एस डी ओ पी जशपुर चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व में, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख व चैकी प्रभारी उप निरीक्षक मनोरा दिनेश कुमार पुरैना, व चैकी आरा के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी के साथ जशपुर पुलिस के 60 से अधिक पुलिस के अधिकारी व जवानों ने, जशपुर मुख्यालय के स्थित डीपा टोली, तेली टोली, टंकी टोली गाढ़ा टोली,बरटोली तथा बस स्टैंड के पीछे मस्जिद पारा, रक्षित कालोनी में अवैध शराब के कोचियों के सम्भावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई, रेड की कार्यवाही के दौरान पुलिस को दो महिला व पांच पुरुष आरोपी के पास से 50 लीटर से अधिक की अवैध कच्ची महुआ शराब मिला, जिसे पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है, साथ ही सातों आरोपियों क्रमशः-

1.     शंभू राम, उम्र 39 वर्ष, निवासी डीपाटोली जशपुर,

2.     बिरजू नायक उम्र 55 वर्ष निवासी बरटोली अटल पारा जशपुर

3.     अजीत नायक उम्र 29 वर्ष निवासी बरटोली जशपुर।

4.     राहुल नायक उम्र 29 वर्ष निवासी बरटोली जशपुर।

5.     बबीता बाई उम्र 32 वर्ष, निवासी कदम टोली जशपुर।

6.     लवनती बाई उम्र 45 वर्ष निवासी कदमटोली, जशपुर।

7.     दिलधर राम उम्र 29 वर्ष निवासी बरटोली जशपुर के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अलग अलग 34(1) व 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है व अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। जप्त 50 लीटर कच्ची महुआ शराब की अनुमानित कीमत लगभग 5000 रु है।

छापामारी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में महुआ शराब बनाने में उपयोग में लाई जाने वाली लगभग 5000 किलो अनुमानित कीमत 20 हजार रु क का महुआ पाश मिला, जिसे भी पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया, व विधिवत कार्यवाही करते हुए पुलिस के द्वारा महुवा पास को नष्ट कर दिया गया है।

सिटी कोतवाली जशपुर के मामले में पकड़ी गई आरोपियों लवनती बाई, निवासी बरटोली, आदतन अपराधी है, उसके विरुद्ध पुलिस के द्वारा पूर्व में भी अवैध शराब के मामले में कार्यवाही किया जा चुका है।

थाना पत्थलगांव ने भी आबकारी एक्ट के 06 प्रकरण में कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। ग्राम बहनाटांगर निवासी संतोष बंजारा उम्र 30 साल के यहां विक्रय हेतु रखे महुआ शराब 35 लीटर कीमती लगभग 7 हजार रुपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 34(2) की कार्रवाई की गई है।

वहीं थाना आस्ता क्षेत्रांतर्गत भी पुलिस ने एक व्यक्ति आरोपी गुरप्रीत साय उम्र 26 वर्ष के बाजारपारा स्थित घर से बिक्री हेतु घर में छुपाकर रखा 26 पौवा में कुल 4 लीटर 680 उस, मूड ऑफ व रॉयल कंपनी का अंग्रेजी शराब तथा 8 नग, पावर कंपनी का 500 उस वाला बियर बाॅटल कुल 4 लीटर व 20 लीटर कच्ची महुआ शराब को पकड़कर जप्त किया गया, तथा आरोपी गुरप्रीत साय के विरुद्ध थाना आस्ता में 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। जप्त शराब की कुल कीमत लगभग 7800 रु है। ज्ञातव्य है कि अवैध शराब के विरुद्ध जशपुर पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

होली के मद्देनजर, दुर्घटनाओं में कमी लाने व आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस के द्वारा डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देश पर, जिले के समस्त थाना चैकी क्षेत्रों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् भी कार्यवाही की जा रही है, गत 02 दिवस में जशपुर पुलिस में संपूर्ण जिले में, तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने, हेलमेट धारण न करने जैसे विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 500 प्रकरणों में लगभग 50 हजार रु की जुर्माना राशि वसुली है, साथ ही वाहन चालकों को होली त्यौहार के दौरान, नशे से दूर रहकर, बिना तेज गति से वाहन चालने व शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की भी हिदायत दी गई है।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डाॅ. लाल उमेद सिंह ने लोगों से अपील की है:- होली के दौरान नशापान से दूर रहें, शांति पूर्वक त्यौहार मनाए, शराब पीने व अवैध शराब की परिवहन, भंडारण, विक्रय करते पाए जाने पर जशपुर पुलिस उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करेगी। साथ ही त्यौहार के दौरान शराब पीकर व तेज गति से वाहन न चलावें, शांति पूर्वक व सुरक्षित होली त्यौहार मनावे,शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों व हुड़दंगियों के विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related posts