होली सुरक्षा अभियान में दुर्ग पुलिस का दमदार प्रदर्शन! उत्कृष्ट विवेचना और वारण्ट तामीली पर 69 पुलिसकर्मी सम्मानित, अपराधियों पर कसा शिकंजा

होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु विशेष अभियान संचालित

आपराधिक प्रकरणों की उत्कृष्ट विवेचना एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रभावी कार्यवाही

स्थायी वारण्टियों की पतासाजी कर त्वरित वारण्ट तामील किए गए

01 निरीक्षक, 02 उप निरीक्षक, 09 सहायक उप निरीक्षक, 07 प्रधान आरक्षक, 41 आरक्षक एवं 09 महिला आरक्षक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

दुर्ग : होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला दुर्ग में विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत गुंडा, निगरानी बदमाश एवं स्थायी वारण्टियों की सतत जांच, फरार आरोपियों की पतासाजी तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।

उक्त अभियान के दौरान आपराधिक प्रकरणों की उत्कृष्ट विवेचना, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं स्थायी वारण्ट तामील करने में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कुल 69 अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस नियंत्रण कक्ष, सेक्टर-06 भिलाई में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अभियान के परिणामस्वरूप न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण में गति आई है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतत पेट्रोलिंग एवं निगरानी से शांति व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि त्यौहार के अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts