अंबिकापुर पुलिस की सतर्कता : थाना कोतवाली अंबिकापुर में कोटवार सम्मेलन, पुलिस और ग्राम कोटवारों के बीच सुरक्षा समन्वय को मजबूत बनाने के निर्देश, सरगुजा पुलिस के नेतृत्व में ग्राम सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर कोटवारों को विशेष दिशा निर्देश.

पुलिस एवं कोटवार के मध्य आपसी समन्वय बनाये रखकर अवैध गतिविधियों की सूचना थाना/चौकी में पहुंचाने सरगुजा पुलिस द्वारा प्रति माह कोटवार सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही पुलिस की ग्राम स्तर पर पकड़ मजबूत करने एवं सूचना तंत्र को विकसित करने के उद्देश्य से सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में कोटवार सम्मेलन का आयोजन करने के दिशा निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवारों का थाना परिसर में सम्मलेन आयोजित किया गया। सम्मलेन के दौरान ग्राम कोटवारों को ग्राम की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की समझाइस दी गई। कोटवारों के सहायता से ग्राम स्तर पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना थाना में प्रदान करने सम्बन्धी विशेष दिशा निर्देश दिए गए।

इस सम्मलेन बैठक के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा ने कोटवारों से प्रत्येक ग्राम की बारिकी से जानकारी प्राप्त की, साथ ही ग्राम स्तर पर आपराधिक गतिविधियों एवं अन्य गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त की गई। गुंडा बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों की गुजर बसर गाँव में होने की जानकारी ली गई, बैठक के दौरान कोटवारों को निरंतर संपर्क में बने रहने के साथ-साथ ग्राम स्तर पर किसी भी बड़े विवाद, झगड़े या दुर्घटना एवं जमीन विवाद की सूचना प्राप्त होने पर उक्त सुचना को तत्काल पुलिस टीम से साझा करने की समझाइस दी गई। बैठक में ग्राम कोटवारों से साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों पर भी चर्चा की गई। कोटवारों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी फोन कॉल्स, और बैंकिंग धोखाधड़ी जैसी साइबर चुनौतियों के बारे में बताया गया, साथ ही उन्हें प्रेरित किया गया कि वे गांव के लोगों को इन खतरों से सतर्क करें और साइबर जागरूकता फैलाएं।

Related posts