सुरक्षा और सुगमता के लिए बड़ा फैसला: जयरामनगर समपार 24 मार्च तक पूरी तरह बंद, ओवरहॉलिंग कार्य जारी—25 मार्च से फिर खुलेगा रास्ता

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत जयरामनगर स्टेशन यार्ड (कि.मी. 704/01-703/29) में स्थित मानव सहित समपार संख्या-360 (जयरामनगर फाटक) पर सड़क आवागमन को और अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सड़क मरम्मत एवं ओवरहॉलिंग का कार्य प्रगति पर है।

उक्त कार्य के फलस्वरूप इस समपार को दिनांक 15 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रखा गया था। किन्तु कार्य के दौरान कुछ अतिरिक्त तकनीकी कार्य जुड़ जाने के कारण अब इस समपार को सड़क यातायात हेतु दिनांक 24 मार्च 2026 (मंगलवार) तक पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

अब यह समपार दिनांक 25 मार्च 2026 (बुधवार) से पुनः सड़क यातायात के लिए खोला जाएगा। मरम्मत अवधि के दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में परसदा फाटक, पाराघाट तथा जूठी अंडरब्रिज (एलएचएस) का उपयोग किया जा सकता है। रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा इस आवश्यक कार्य में सहयोग हेतु नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करता है।

Related posts