पेंड्रा रोड स्टेशन पर ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर का बड़ा काम: प्री-एनआई और नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक से 21-22 मार्च को मेमू पैसेंजर रद्द, बेहतर और सुरक्षित रेल कनेक्टिविटी की दिशा में अहम कदम

पेंड्रा रोड स्टेशन पर ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर कनेक्टिविटी का किया जाएगा कार्य

बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर का परिचालन रहेगा प्रभावित

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत पेंड्रा रोड स्टेशन पर ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (गेवरा रोड से पेंड्रा रोड, लगभग 135 किमी) की कनेक्टिविटी के कमीशनिंग हेतु संयुक्त प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) एवं नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किए जाएंगे। जिसके फलस्वरूप दिनाँक 21 एवं 22 मार्च 2026 को गाड़ी संख्या 68740/68739 बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

इस कार्य के पूरा होने से इस खंड में सुरक्षित एवं सुगम रेल संचालन को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा|

Related posts