डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना लुण्ड्रा पुलिस टीम की कार्यवाही.
आपसी वाद विवाद के दौरान आरोपी द्वारा आवेश में आकर मृतक को टांगी से पैर में गंभीर चोट कारित कर घटना को दिया गया था अंजाम.
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी एवं घटना के दौरान पहना गया फुल-पैंट एवं जूता किया गया जप्त.
गंभीर अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही.
अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के लुण्ड्रा क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां आवेश में आकर एक व्यक्ति ने टांगी से हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मागले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रामसाय दिवान साकिन करेसर पहाड़पारा थाना लुण्ड्रा वर्तमान पता ग्राम पटोरा जोबलापारा थाना लुण्ड्रा का थाना लुण्ड्रा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 29 मार्च 2026 के दोपहर में प्रार्थी अपने रिश्ते के भाई संजय के कहने पर बुधसाय के घर संजय को छोड़ने गया था। तब बुधसाय और राकेश के कहने पर दोनों को प्रार्थी अपने मोटरसायकल में बैठा कर करेसर ले गया था, इस दौरान बुधसाय अपने हाथ मे टांगी रखा था। उसके बाद बुधसाय और राकेश के कहने पर दोनों को बस्ती तरफ ले जा रहा था, इसी दौरान गाड़ी चलाते समय प्रार्थी के आँख में मक्खी घुस जाने पर हैंडपम्प के पास गाड़ी को रोक दिया और बुधसाय को हैंडपम्प चलाने के लिए बोला, बुधसाय हैंडपम्प चला दिया तब राकेश भी पानी पीने के लिए बुधसाय को हैंडपम्प चलाने के लिए बोला, जिससे बुधसाय नाराज होकर गाली-गलौज करने लगा, राकेश गाली-गलौज करते हुए बुधसाय को धक्का दे दिया, जिससे नाराज होकर बुधसाय आवेश में आकर राकेश के पैर में टांगी से गंभीर चोट कारित कर दिया, तब राकेश जमीन में गिर गया। राकेश को ईलाज हेतु धौरपुर अस्पताल ले गये वहां से प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर करने पर राकेश को लेकर जिला अस्पताल अम्बिकापुर ले गये, अम्बिकापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराये जहां ईलाज के दौरान राकेश की मृत्यु हो गई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लुण्ड्रा में अपराध क्रमांक 63/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को मामले में त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी को गिरफ़्तार कर सख्त वैधानिक कार्यवाही किये जाने के दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना लुन्ड्रा पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान घटना-स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी, गवाह एवं अन्य भौतिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य से बुधसाय उर्फ जीबलाल के द्वारा राकेश की हत्या करने का सबुत पाये जाने से आरोपी बुधसाय उर्फ जीबलाल को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम बुधसाय उर्फ जीबलाल घासी आ. स्व. बियट घासी उम्र 60 वर्ष ग्राम पटोरा करंजपारा थाना लुन्ड्रा का होना बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी व घटना के समय पहने फुल-पैंट व जूता को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में आरक्षक थाना प्रभारी लुन्ड्रा निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, आरक्षक सतीश, आरक्षक राजकुमार यादव, आरक्षक इबनुल खान, आरक्षक वीरेंद्र खलखो, आरक्षक अनिल पैकरा, आरक्षक रामसाय नागेश सक्रिय रहे।
