जशपुर में डिजिटल प्रशासन को मिली नई गति: अधिकारियों-कर्मचारियों को e-Office, SPARROW और eHRMS पर विशेष प्रशिक्षण, कार्यप्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी व प्रभावी

अधिकारियों और कर्मचारियों को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम e office sparrow eHRMS के संबंध में दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

जशपुर : जशपुर कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को अधिकारियों और जिला कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से e office, sparrow, eHRMS के बेहतर संचालक के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण लिए।

रायपुर के Nic के मास्टर ट्रेनर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया जिसमें कर्मचारियों की आनलाइन ई आफिस में उनके कार्यालय को One board करने में आ रही है समस्या का भी समाधान किया गया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा ने सभी को गंभीरता से प्रशिक्षण लेने के लिए कहा ताकि अपने कार्यालय को‌ one bord करने में किसी भी प्रकार को कोई समस्या न होने पाएं।

मास्टर ट्रेनर द्वारा कैसे ई आफिस का संचालन करना है फाइल,नोट सीट को ई आफिस के माध्यम से कैसे भेजना है। अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटा, नियुक्ति दिनांक, आदेश पदस्थापना की जगह, जिला,पदनाम, मोबाइल नम्बर, प्रमोशन आदेश,प्रथम नियुक्ति आदेश, परीविक्षा अवधि, तहसील, सहायक ग्रेड 1,2,3 को फाइल ई आफिस के माध्यम से कैसे भेजना इस संबंध में विस्तार से दी गई जानकारी।

Related posts