अमर बलिदानी बख्तर साय-मुंडल सिंह की स्मृति में शहीद दिवस मनाया, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
कुनकुरी : देशभक्ति और बलिदान की अमर गाथाओं को जीवंत करते हुए कुनकुरी में शहीद दिवस का भव्य आयोजन हुआ। अमर बलिदानी बख्तर साय और मुंडल सिंह की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। तिरंगे की शान, गूंजते देशभक्ति के नारे और भावनाओं से भरा माहौल—पूरा कुनकुरी राष्ट्रप्रेम के रंग में डूबा नजर आया।
अमर बलिदानी बख्तर साय एवं मुंडल सिंह की पुण्य स्मृति में 4 अप्रैल 2026 को खेल मैदान कुनकुरी में शहीद दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र भर से हजारों की संख्या में समाजजन, युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा आयोजन राष्ट्र-भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कौशल्या साय जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सुशीला साय जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद बख्तर साय एवं मुंडल सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।
इसके पश्चात नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा खेल मैदान कुनकुरी से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंची। यात्रा के दौरान देश-भक्ति के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा और राष्ट्र-भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय जी एवं श्रीमती सुशीला साय जी ने अमर बलिदानी बख्तर साय एवं मुंडल सिंह के त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान देश और समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।
कार्यक्रम में रौतिया समाज छत्तीसगढ़ के पदाधिकारीगण भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमनरायण जी, सचिव श्री पालू राम प्रधान जी, कोषाध्यक्ष श्री बजरंग राम जी, संगठन महामंत्री श्री बंधन सिंह जी, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सिंह जी, सचिव श्री हेमराज सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री राहुल सिंह जी, संगठन महामंत्री श्री देव प्रधान जी, सदस्य श्री रोहित सिंह जी एवं श्री देवेंद्र सिंह ,श्री दीपक सिंह जी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
प्रदेश पदाधिकारी – राहुल सिंह ने बताया कि आरम्भ से ही रौतिया समाज देश-भक्त समाज रहा है, जो निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और देश के लिए बलिदान देने के लिए कभी पीछे नहीं हटेगा, आज इतनी कड़ी गर्मी में भी हमारे समाज की यह विशेष संगोष्टी जिसमें सम्मिलित हुए ग्रामीण माताएँ बहनें इस बात का प्रमाण है।
अंत में सभी ने अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन रौतिया समाज छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया।
