थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही.
आरोपी द्वारा पीड़िता को बहला-फुसला कर शादी का झांसा देकर कारित की गई थी घटना.
नाबालिग सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही.
अंबिकापुर : अंबिकापुर में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना बतौली पुलिस की सतर्कता और लगातार प्रयासों से पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया गया। यह कार्रवाई नाबालिगों से जुड़े अपराधों के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता और सख्ती को दर्शाती है।
मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी दिनांक 15 मार्च 2026 को थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी कि नाबालिग लड़की दिनांक 14 मार्च 2026 को घर से बिना बताये कहीं चली गयी है, आस पास एवं रिश्तेदारों में पत्ता तलाश किये लेकिन नहीं मिल रही है। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बतौली में अपराध क्रमांक 31/26 धारा 137(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका का पत्ता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से नाबालिग बालिका को रैरुमाखुर्द धरमजयगढ़ से दस्तयाब कर पूछताछ किया गया। नाबालिग बालिका बताई कि आरोपी सलीम पीड़िता को प्यार करने की बात बोल कर बहला फुसला कर भगा ले जाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी सलीम को पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम सलीम आत्मज दिनेश उम्र 18 वर्ष साकिन चरखापारा रैरुमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण में धारा 64(2)(एम),65, 69 बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़ कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, सहायक उपनिरीक्षक संजय गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक नारायण मरावी, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट तिर्की, आरक्षक राजेश खलखो, आरक्षक राकेश एक्का, आरक्षक जोगी बड़ा, आरक्षक भगलू राम, आरक्षक संतोष बरवा, आरक्षक सुभाष सक्रिय रहे।
