आधी रात गूंजा धमाका ! सीएससी सेंटर में डेटोनेटर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, दुकान में रखा था मौत का सामान ! डेटोनेटर विस्फोट से घायल हुआ संचालक, जांच तेज.

मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी भुपेन्द्र कुमार साहू पिता स्व. पुनऊ राम साहू उम्र 37 वर्ष साकिन धरदेई थाना शिवरीनारायण हाल मुकाम बनाहिल थाना मुलमुला जिला जांजगीर-चाम्पा का ग्राम बनाहिल स्टेट बैंक के बगल में रघुवीर चाल में किराये के मकान में रहता है और सामने वेदान्त सर्विस के नाम से CSC सेन्टर चलाता है। रात्रि करीबन 11:45 बजे भुपेन्द्र अपने दुकान का शटर खुलने तथा बंद होने की आवाज सुन कर कमरे के अन्दर से दुकान पर आया तब देखा दुकान में धुंआ भर रहा था तथा कुछ रस्सी जैसे जल रहा था जिसे उठाकर देखा तो वह ब्लास्ट करने वाला डेटोनेटर था, जिसमें चार डेटोनेटर गुथा हुआ था जिसे उठाकर दुकान के बाहर फेंका वैसे ही उसमें भारी जोर विस्फोट हुआ जिसके चलते दुकान में रखे कम्प्यूटर, सीपीयू, कुर्सी, रेक, प्रिंटर सभी टूट गये ब्लास्ट होने से प्रार्थी के बांया पैर में चोट लगा है।

Related posts