ऑनलाइन सट्टे का खेल बेनकाब : मोबाइल बना सट्टे का अड्डा ! जुआ नेटवर्क पर वार ! पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा आरोपी, नकदी जब्त, पुलिस रेड में आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.

श्रीमती निवेदिता पाल (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं सतरूपा तारम  उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) के मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण में सट्टा खेलाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है। जिसमें मुखबिर सूचना पर दिनांक 10 अप्रैल 2026 को रेड कार्यवाही कर आरोपी मुकुंद केशरवानी पिता कृष्णा केशरवानी उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्रमांक 10 भोगहापारा शिवरीनारायण थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा को मोबाईल में आनलाईन सट्टा खेलाते रंगे हाथों पकडा गया।

आरोपी के कब्जे से (1) सटृटा में लगे नगदी रकम 13000/- रूपये (2) एक रियलमी कम्पनी का मोबाईल की 10000/- रूपये बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा – 06, 07 छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 138/26 धारा – 06, 07  छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 11 अप्रैल 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related posts