नशे के विरुद्ध अभियान के तहत मोहन नगर क्षेत्र में अवैध हुक्का एवं इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बिक्री करने वाले दो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया
सूचना के आधार पर दुकान में छापामार कार्रवाई कर तंबाकू युक्त हुक्का उत्पाद एवं इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बड़ी मात्रा में जप्त किया गया
सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 एवं इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई
आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, क्षेत्र में नशे के विरुद्ध अभियान जारी
दुर्ग : दिनांक 22.04.2026 को थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मालवीय नगर स्थित जैन मंदिर के सामने एक दुकान में अवैध रूप से हुक्का पिलाने संबंधी तंबाकू उत्पाद एवं इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का भंडारण एवं विक्रय किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दुकान की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान प्लास्टिक बोरियों में रखे हुक्का फ्लेवर, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, चारकोल एवं अन्य सामग्री जप्त की गई।
प्रकरण में अपराध क्रमांक 281/2026 धारा 21(1), 4 सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 तथा धारा 7 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (विनिर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, विक्रय, वितरण, भंडारण एवं विज्ञापन प्रतिषेध) अधिनियम 2019 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
आरोपी का नाम :
1. राजेश जैन, उम्र 38 वर्ष, निवासी मालवीय नगर, दुर्ग
2. शैलेश जैन, उम्र 36 वर्ष, निवासी मालवीय नगर, दुर्ग
जप्त सामग्री :
1. हुक्का फ्लेवर 55 पैकेट
2. इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट 40 नग
3. हुक्का नोजल 04 पैकेट
4. हुक्का कोल 04 पैकेट
5. नगदी रकम ₹600
कुल अनुमानित कीमत ₹1,02,100/-
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर की पुलिस टीम की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि प्रतिबंधित नशीले पदार्थों एवं तंबाकू उत्पादों के अवैध विक्रय की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
