विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर परिवार के सदस्यों के लिए स्वास्थ्य शिविर 05 से 15 अप्रैल तक लगाया जा रहा

Advertisements
Advertisements

बगीचा विकासखण्ड के 20 उप स्वास्थ्य केन्द्रों में होगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी बगीचा के दिशा-निर्देश में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 05 अप्रैल से 15 अप्रैल 2023 तक किया जा रहा है। इस हेतु विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर के परिवारों को स्वास्थ्य चिकित्सा सेवायें एवं स्वास्थ्य शिक्षा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाया गया।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बगीचा विकासखण्ड के उप स्वास्थ्य केन्द्र सरधापाठ, बगडोल और गुरम्हाकोना में 05 अप्रैल को किया जा रहा है। इसी प्रकार उप स्वास्थ्य केन्द्र खखरा और छिन्दकोना महुआ में 06 अप्रैल, उप स्वास्थ्य केन्द्र डुमरपानी और सामरबार में 08 अप्रैल, उप स्वास्थ्य केन्द्र तोरा, महनई और साहीडॉड़ में 10 अप्रैल, उप स्वास्थ्य केन्द्र हर्राडीपा और कामारिमा में 11 अप्रैल, उप स्वास्थ्य केन्द्र गुरगुरी और मुढ़ी में 12 अप्रैल, उप स्वास्थ्य केन्द्र मैनी और सामरबार में 13 अप्रैल, उप स्वास्थ्य केन्द्र गुरम्हाकोना और बच्छरॉव में 15 अप्रैल एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र बगडोल और ढोढरअम्बा में 15 अप्रैल 2023 को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!