जिले में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अर्लट जारी

Advertisements
Advertisements

कलेक्टर ने राहत और बचाव दलों को सतर्क रखने के दिए निर्देश, बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे चालू रखें

बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07744-220557

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

राजनांदगांव जिले में लगातार बारिश की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिला स्तर और तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे चालू रखने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने निचले इलाके में जहां जलभराव की स्थिति बन सकती है, उन स्थानों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था करने, राजस्व विभाग को संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैयारी रखने और बाढ़ राहत और बचाव दलों को सतर्क रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि बारिश के दौरान बांधों में जल स्तर की निरंतर निगरानी भी करें और इसकी सूचना बाढ़  नियंत्रण कक्ष को दी जाए। कलेक्टर ने आम जनता से जल भराव की स्थिति में पुल-पुलियों को पार न करने की अपील की है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07744-220557 जारी किया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!