छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 का धमाकेदार ऐलान: विष्णुदेव साय ने ई-क्लिक से जारी किए परिणाम—लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, बेटियों ने फिर मारी बाजी, पूरे प्रदेश में खुशी की लहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज शिक्षा जगत के लिए महत्वपूर्ण दिन रहा, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित किए। मुख्यमंत्री ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान “ई-क्लिक” के माध्यम से ऑनलाइन बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी किए, जिससे लाखों विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो गया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, वन मंत्री केदार कश्यप तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु पिल्लै उपस्थित रहे।

हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2026 में 77.15 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 81.03 तथा बालकों का प्रतिशत 72.27 हायर सेकण्डरी परीक्षा वर्ष 2026 में 83.04 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 86.04 तथा बालकों का प्रतिशत 78.86

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 में कुल 3,21,677 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 3,16730 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,40,402 बालक तथा 1,76,328 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 3,14,953 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,43,016 है अर्थात् कुल 77.15 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 81.03 तथा बालकों का प्रतिशत 72.27 है। घोषित परिणाम में प्रथम श्रेणी में उतीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,40,108 (44.48 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 96,721 (30.71 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 6,187 (1.96 प्रतिशत) है। एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 19,347 है। कुल 161 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये हैं, जिनमें 15 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण रोके गये हैं. 143 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है तथा 1616 परीक्षार्थी का पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 03 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जायेंगे।

वर्ष 2025 हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में कुल 3,23,094 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये थे, जिनमें से 1,45,141 बालक तथा 1,77,953 बालिकायें सम्मिलित हुई थीं। सम्मिलित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 76.53% था। इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष परीक्षा परिणाम में लगभग 0.62 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 में कुल 2,46,166 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 2,44,453 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,02,259 बालक तथा 1,42,194 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 2,43,898 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,02,549 है अर्थात् कुल 83.04 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 86.04 तथा बालकों का प्रतिशत 78.86 है। घोषित परिणाम में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,27,334 (52.2 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 72,402 (29.68 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 2,806 (1.15 प्रतिशत) है। 07 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं। एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 23,866 है। कुल 63 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये, जिसमें 05 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण, 56 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोके गये हैं तथा 492 परीक्षार्थी पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 02 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जायेंगे।

वर्ष 2025 हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में कुल 2,38,626 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये थे, जिनमें से 1,01,184 बालक तथा 1,37,442 बालिकायें सम्मिलित हुई थीं। सम्मिलित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 81.87% था। इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष परीक्षा परिणाम में लगभग 1.17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 2,510 एवं हायर सेकण्डरी में 2,395 परीक्षा केन्द्र तथा 34 समन्वय केन्द्र बनाये गये थे।

परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट https://cg.results.nic.in, https://results.cg.nic.in तथा https://cgbse.nic.in पर उपलब्ध है। मण्डल द्वारा इस वर्ष परीक्षा परिणाम डिजीलॉकर की वेबसाइट https://results.digilocker.gov.in/ में भी जारी किये जा रहे हैं। इसके www.jagranjosh.com, https://education.indianexpress.com, www.tv9hindi.com, https://ndtv.in एवं https://timesofindia.indiatimes.com पर भी परीक्षा परिणाम देखे जा सकते हैं।

मण्डल की मुख्य परीक्षा 2026 सुचारू रूप से संपादित करने तथा परीक्षा परिणाम घोषित करने में माननीय मण्डल सदस्यों, समस्त जिले के प्रशासनिक अधिकारी यथा समस्त कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी यथा प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा, सचिव, स्कूल शिक्षा, संचालक, स्कूल शिक्षा, समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, मूल्यांकन केन्द्र अधिकारी तथा मूल्यांकनकर्ता का महत्त्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है।

उक्त परीक्षाओं के आयोजन एवं परीक्षा परिणाम घोषित करने में मण्डल के अधिकारी, कर्मचारियों का अमूल्य सहयोग रहा है। इसके लिये मण्डल के सभी अधिकारी, कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। समस्त सफल परीक्षार्थियों को बधाई तथा शुभकामनायें देती हूँ तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूँ। असफलता ही सफलता की सीड़ी है इसे मद्देनजर रखते हुये, जो परीक्षार्थी असफल हो गये हैं, वे निराश न हो, मण्डल की व्दितीय मुख्य / अवसर परीक्षा का लाभ लेकर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts