कुनकुरी में भाजपाईयों ने मनाई स्वर्गीय कुमार साहब की जन्मजयंती: कुमार साहब की विचारधारा हमारी आत्माओं में जीवंत रहेगा – गोमती साय

Advertisements
Advertisements

नगर के अस्पतालों व स्वास्थ्य केन्द्र में भाजपाईयों ने मारिजों में किया फल वितरित

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी

युवाओं के प्रेरणा स्रोत जशपुर कुमार स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती कुनकुरी भाजपाईयों द्वारा जुदेव प्रतिमा स्थल पर एक समारोह आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। इस जयंती समारोह के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद गोमती साय, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित साय, भरत सिंह, शिव कुमार बंग मण्डल अध्यक्ष श्रीनायक मिश्रा, गजेन्द्र जैन, खालीद सिद्दीकी, सुनील अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, घनश्याम होता, दीपक शर्मा, विनीत जिंदल, अभिषेक झा, अमन शर्मा, राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे। जयंती समारोह का संचालन सुनील अग्रवाल द्वारा किया गया।

जुदेव के सम्मान में जय जूदेव एवं जूदेव अमर रहे के नारे भी लगाये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय जुदेव की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर धूप दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद गोमती साय ने उनके बताये मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष रोहित साय ने अपने स्वर्गीय जूदेव को याद करते हुए उनके द्वारा भाजपा के लिये किये गये कार्यो को बताया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!