मीसा बंदियों और उनके परिजनों को सम्मानित कर शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने दी दादा दिलीप सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर राज परिवार के सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव को उनकी जयंती पर मंगलवार को शहर सहित पूरे जिले में भावभीनी श्रदांजलि दी गई। दिवंगत जूदेव के सबसे बड़े पोते और भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने शहर के बांकी टोली स्थित अपने निवास विजय विहार में जिले के मीसा बंदियों और उनके स्वजनों को सम्मानित कर,दादा दिलीप सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि दी। शौर्य प्रताप ने मीसा बंदियों को शाल और श्रीफल के साथ रामायण की प्रति भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि उनके दादा हमेशा कहा करते थे कि जशपुर का हर निवासी हमारे परिवार का सदस्य है। इनका हर सुख दुख में ख्याल रखना हमारा दायित्व है। उनके आदर्शों और मार्गदर्शन का पालन करते हुए राज परिवार के सदस्य जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मीसा बंदी,आपातकाल के नाम पर कांग्रेस की तात्कालीन सरकार द्वारा किए गए अत्याचार के गवाह है। उनका संघर्ष आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने सम्मानित किए गए मीसा बंदियों से चर्चा करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरानमीसा कानून के दुरुपयोग का दर्द उनके परिवार से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि उनकी माँ श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव के दादा स्व बसंत नारायण सिंह,आपातकाल के समय अविभाजित बिहार में जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष थे। केंद्र की तात्कालीन कांग्रेसी सरकार के आपातकाल का उन्होंने कड़ा विरोध किया था। इसलिए उन्हें मीसा कानून के तहत जेल भेजा गया था। उस समय छात्र नेता के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास सहित सैकड़ों लोगों ने बसंत नारायण के साथ जेल में रह कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया था। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिलासपुर सम्भाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय,प्रदेश कार्य समिति के सदस्य नरेश नन्दे,राजशरण भगत,पालिका के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता,गोपाल राय,देवधन नायक,रूपेश सोनी, फैज़ान सरवर खान, संतोष सिंह ,आकाश गुप्ता,गोविंद भगत,राजकपूर भगत,नीतू गुप्ता,अरविंद भगत,गंगा राम भगत,अमित साय,राहुल गुप्ता,मुन्नी गुप्ता,राजेश सिन्हा सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!