शादी समारोह से लौटते वक्त हुई वारदात ने मचाया हड़कंप : सुनसान जगह पर जघन्य अपराध का आरोप, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में सीतापुर में छः आरोपियों का पूरा गिरोह गिरफ्तार.

प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि यौन उत्पीड़न के मामले में थाना सीतापुर में दिनांक 26 अप्रैल 2026 को प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया है। पीड़िता दिनांक 24 अप्रैल 2026 को अपनी सहेलियों के साथ शादी में गए थे, वापस आते समय आरोपीगणों द्वारा पीड़िता को मोटरसाइकिल में बैठाकर जबरदस्ती सुनसान जगह ले गए, जहाँ चारों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता उसी दिन 24 अप्रैल 2026 को रात में अपने घर पहुंची, अगले दिन दिनांक 25 अप्रैल 2026 को अपने घर में घटना की बात परिजनों को बताने पर प्रार्थिया द्वारा दिनांक 26 अप्रैल 2026 को थाना सीतापुर आने पर प्रार्थिया की रिपोर्ट पर दिनांक 26 अप्रैल 2026 को थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 150/2026 धारा 70(2) बीएनएस (BNS) एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा 4(2),5(जी), 6 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान पीड़िता का 26 अप्रैल 2026 महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। कथन के दौरान पीड़िता ने बताया कि उसके सहेली के साथ भी दुष्कर्म की घटना हुई है। पीड़िता का तत्काल उसी दिन दिनांक 26 अप्रैल 2026 को मेडिकल परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर से कराया गया, दूसरी पीड़िता का देर रात होने से दिनांक 27 अप्रैल 2026 को मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

28 अप्रैल 2026 को पीड़िताओं के परिजन द्वारा मेडिकल रिपोर्ट में असहमति प्रकट करने पर थाना प्रभारी सीतापुर द्वारा पीड़िताओं के पुनः मेडिकल कराने के लिए दिनांक 29 अप्रैल 2026 को जिला हॉस्पिटल अंबिकापुर भेजा गया। मेडिकल परीक्षण आधार पर आए साक्ष्य पर प्रकरण में दिनांक 30 अप्रैल 2026 तक कुल 6 आरोपी, जिसमें की तीन आरोपी एवं तीन विधि से संघर्षरत बालक हैं, को गिरफ्तार किया गया है। विवेचना कार्यवाही जारी है, साक्ष्य संकलन किया जा रहा है, प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

1. आनंद बेक पिता लिखन बेक 27 वर्ष निवासी जजगा सेटरापारा थाना सीतापुर, 

2. विकास उर्फ राहुल पिता नन्हू राम तिग्गा उम्र 24 वर्ष निवासी जजगा खालपरा थाना सीतापुर,

3. मनीष खलखो उर्फ़ आभीस पिता सेनात खलखो निवासी जजगा उपरपारा थाना सीतापुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर एवं विधि से संघर्षरत तीन अपचारी बालकों को बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Related posts