राष्ट्रपति के हाथों छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार मदन सिंह चौहान को मिला पद्मश्री सम्मान, मुख्यमंत्री ने श्री चौहान को दी बधाई

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज नई दिल्ली में आयोजित समारोह में मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया। श्री चौहान को वर्ष 2020 के लिए कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मदन सिंह चौहान को बधाई देते हुए कहा कि श्री चौहान ने अपना पूरा जीवन संगीत साधना के लिए समर्पित कर दिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!