नशे के सौदागरों पर बड़ा वार : कानून का शिकंजा हुआ और सख्त, एनडीपीएस मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप, सूरजपुर में आरोपी सीधे भेजा गया जेल.

सूरजपुर में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। ड्रग पैडलर्स पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन आरोपी को जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि अब नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के लिए कानून और भी सख्त होने वाला है।

आईजी सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा के कड़े निर्देश और ड्रग पैडलर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश का प्रभावी असर देखने को मिल रहा है। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर आदतन अपराधी जो एनडीपीएस मामलों में लगातार सक्रिय हैं, उनका पिट एनडीपीएस के तहत प्रकरण तैयार कर सरगुजा संभाग कमिश्नर कोर्ट में कार्यवाही के लिए भेजा गया।

Related posts