- सोलर पावर प्लांट केसडबरी में चोरी करने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
- आरोपी द्वारा ₹4,50,000 कीमत मूल्य का इनवर्टर केबल वायर एवं सोलर पैनल किया गया चोरी
- पुलिस टीम द्वारा आरोपी को प्लांट सुरक्षा में लगे सुरक्षा गार्डों की सतर्कता एवं सहायता से पकड़ा गया
- आरोपी से चोरी का ₹20,000 कीमत मूल्य का केबल वायर किया गया बरामद एवं घटना में प्रयुक्त औजार भी किया गया जप्त
- प्रकरण में एक आरोपी है फरार, जिसकी सरगर्मी से की जा रही है पता तलाश
बलौदाबाजार-भाटापारा : प्रार्थी गुलबेद खान निवासी राधा विहार कॉलोनी बलौदाबाजार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि पिछले 06 माह से ग्राम केसडबरी में सोलर पावर प्लांट में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें से दिनांक 01.05.2026 को 01 इनवर्टर का केबल एवं सोलर पैनल एवं दिनांक 02.05.2026 की रात्रि 04 इनवर्टर का केबल को किस अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त सभी इनवर्टर केबल एवं सामान की कुल कीमत लगभग ₹4,50,000 है। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र 364/2026 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही प्रारंभ किया गया तथा सोलर पावर प्लांट की सुरक्षा में लगे सुरक्षा गार्ड्स के सहयोग एवं सतर्कता से चोरी करने वाले आरोपी संतोष देवार (विश्वकर्मा) को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताच करने पर आरोपी द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर प्लांट में चोरी करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी से चोरी का ₹20,000 कीमत मूल्य का केबल वायर तथा घटना में प्रयुक्त औजार जप्त किया गया है तथा आरोपी को आज दिनांक 03.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के प्रक्रिया की जा रही है। मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।
आरोपी- संतोष देवार (विश्वकर्मा) उम्र 45 साल निवासी डबरी पारा रसेडा थाना सिटी कोतवाली मूल निवासी ग्राम गिधपुरी थाना गिधपुरी
