खूंटीटोली जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में छोटे बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती माताओं का गोद भराई की गई
जशपुर : सुशासन तिहार खूंटी टोली में मंगलवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में छोटे बच्चों का अन्नप्राशन और 03 गभर्वती महिलाओं का गोद भराई करवाया गया और जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरामती पैंकरा जनपद पंचायत कांसाबेल अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत जनपद पंचायत कांसाबेल के उपाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता एवं अन्य जनपद पंचायत सदस्य महिला एवं बाल विकास विभाग से परियोजना अधिकारी योगेश भगत और सुपरवाइजर का कांसाबेल और दोकड़ा उपस्थित थे।
