प्राकृतिक आपदा में अपनों को खोने वालों को राहत: जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने दो पीड़ित परिवारों के लिए 8 लाख की सहायता राशि की स्वीकृति, आर.बी.सी. 6-4 के तहत मिला सहारा

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत कुल 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम बेने निवासी स्व. सावित्री बाई का नहर के पानी में डूबने से 18 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई थी। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति प्यारू राम के लिए 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम फुलझर निवासी स्व. सुखनाथ एक्का का पुलिया से फिसलकर गिरने से पानी में डूबने से 12 जुलाई 2025 को मृत्यु हो गई थी। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता बेलसन एक्का हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Related posts