बकरा चोरी गैंग का पर्दाफाश : गांव से चोरी हुए 37 बकरे-बकरी का खुलासा ! दुकान में काटकर बेचे जा रहे थे जानवर, पुलिस ने आरोपी के अड्डे से बरामद किए काटने के औजार और नकदी, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

मिली जानकारी के अनुसार थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 15 मार्च 2026 को ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी-बकरा को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है, दोनों प्रकरण में पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान चोरी के बकरी-बकरा को खरीदकर कर दुकान में काटकर बिक्री करने वाले आरोपी रहीस उर्फ टीर्रू उर्फ मुंडा खान निवासी चिल्हाटी सरकंडा बिलासपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। जो 10 नग बकरा-बकरी को खरीद कर अपने दुकान में काटकर बेचना बताया।

आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग किए मोटर साइकल एवं बकरा-बकरी काटने के औजार, तराजू, बिक्री की गई रकम जुमला कीमती 63000/- रुपए को जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया  है। प्रकरण के अन्य आरोपियों का पतासाजी किया जा रहा है।

Related posts