थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में साहू ढाबा से कुछ दूरी पर बुलेट वाहन में सवार आरोपियों द्वारा लूट एवं मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार.
आरोपियों द्वारा लूट की गई संपत्ति – एक मोबाइल व नगदी 5000/- रूपये.
आरोपियों से जप्त की गई संपत्ति – एक बुलेट मोटर साइकल, एक मोबाइल और नगदी 3700/- रूपये.
प्रकरण का अन्य एक आरोपी फरार हैं, जिसकी पतासाजी की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपी का नाम –
01. राहुल साहू पिता रामाश्रय साहू उम्र 25 वर्ष निवासी नयापारा वार्ड नंबर 11 सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर.
02. विधि से संघर्षरत बालक.
बिलासपुर : बिलासपुर में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। चकरभाठा थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर के पास हुई लूट और मारपीट की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचकर लूटी गई संपत्ति और वारदात में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 29 अप्रैल 2026 को साहू ढाबा ट्रांसपोर्ट नगर से कुछ दूरी पर प्रार्थी सोनू बाजरा ट्रक ड्राइवर के द्वारा रात्रि में अपनी ट्रक ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी कर साहू ढाबा से खाना खा कर वापस आते समय बिना नंबर बुलेट वाहन में सवार 03 लोगों द्वारा प्रार्थी से एक मोबाइल एवं नगदी 5000/- रुपए लूट कर भाग जाने तथा कुछ दिन बाद दिनांक 04 मई 2026 को उसी बुलेट वाहन में सवार उन्हीं तीनों अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रार्थी गुलशन साहू को उसी घटना-स्थल के आसपास एक लोहे के रॉड एवं बुलेट की चाबी से मारपीट कर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में दो अलग एफआईआर दर्ज कर बुलेट सवार आरोपियों की पतासाजी किया गया।
पतासाजी के दौरान घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को बारीकी से चेक कर हुलिए से आरोपियों की पहचान कर उनको संभावित स्थान पर दबिश देकर दो आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, जिनके द्वारा दोनों घटना को अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अंजाम देना बताए। प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। एक अन्य फरार आरोपी की पता साजी की जा रही है।
