हादसा हो या आपात स्थिति… सूरजपुर पुलिस की नई हाईटेक सेवा हुई लॉन्च : अब एक कॉल पर पहुंचेगी पुलिस ! सूरजपुर में डॉयल 112 सेवा का धमाकेदार ट्रायल शुरू, डीआईजी-एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी, 24 घंटे रहेगी एक्टिव.

पुलिस व्यवस्था को पुख्ता और तेज बनाने तथा पीड़ित/दुर्घटना के घायलों के लिए फौरन पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिले में डॉयल 112 की सेवाएं प्रारंभ करने के लिए सी-4 रायपुर से 1 नग डॉयल 112 का वाहन जिसका कोड विश्रामपुर-अरपा-1 है, जो जिले में प्रारंभिक ट्रायल के लिए प्राप्त हुआ है। डॉयल 112 के इस सेवा का शुभारंभ शुक्रवार 08 मई 2026 को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने हरी झण्डी दिखाकर डॉयल 112 वाहन को रवाना किया। यह वाहन विश्रामपुर क्षेत्र में 24 घंटे सातों दिन लगातार सक्रिय रहेगा।

Related posts