चोरी की मोटरसाइकल के साथ 03 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता.
आरोपी चोरी की मोटर सायकल को बेचने के फिराक में घूम रहे थे, जिनको दबिश देकर पकड़ा गया.
आरोपियों के विरुद्ध धारा 331 (2),305 (क), 3 (5) बीएनएस के तहत की गई कार्यवाही.
मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक भी सम्मिलित.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए थाना पामगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया, जबकि मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल पाया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी भैया राम यादव निवासी देहान पारा नंदेली थाना पामगढ़ द्वारा दिनांक 09 मई 2026 को सुबह रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी कि मोटर सायकल कमांक CG-11-AU-9399 को बीते रात्रि घर के अंदर रखा था, खाना खाकर रात्रि करीबन 10:00 बजे सपरिवार सो गये थे। दिनांक 09 मई 2026 के सुबह सोकर उठा तो देखा कि मोटर सायकल नहीं था, दरवाजा का बेड़ी अंदर से खुला था। दरमियानी रात्रि में घर के छत उपर से घर के अंदर घुस कर दरवाजा का बेड़ी को खोलकर मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोटर सायकल को पंकज कश्यप एवं उनके अन्य साथी सहित मिलकर चोरी किए हैं और एक साथ घुम रहे है, मोटर सायकल को बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश कर रहे है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा पामगढ शराब भट्ठी के पास घेरा बंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से मोटर सायकल बरामद कर पूछताछ करने पर बताये कि दिनांक 08 मई 2026 की रात में एक साथ मिल कर तालाब पार में बैठकर शराब पिये और भैयाराम यादव के घर के अंदर घुसकर मोटर सायकल को चोरी करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया एवं अपचारी बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – 1. अंशु पटेल उर्फ चिट्टी निवासी व्यासनगर पामगढ़, 2. कुलदीप भानू निवासी नंदेली, 3. पंकज कश्यप निवासी व्यासनगर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा,
इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी पामगढ़, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक संतोष बंजारे, प्रधान आरक्षक राजेश कुमार कोसले का सराहनीय योगदान रहा है।
