2 लाख 21 हजार की ‘चोरी’ का चौंकाने वाला सच आया सामने, अलमारी तोड़ी, चोरी का ड्रामा रचा… लेकिन पुलिस के सवालों में टूट गया आवेदक ! खुद मालिक निकला मास्टरमाइंड.

मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि आवेदक नरेश भारद्वाज निवासी बनडभरा थाना बिर्रा जो दिनांक 08 मई 2026 को अपने खेत जमीन को मां लीला बाई कश्यप को बिक्री किया है। जिसकी बिक्री रकम 2,21,000/- रूपये को अपने घर के अलमारी में रखा था, जो रात्रि में घर के आंगन में सोने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर के कमरे में रखे अलमारी को घर से कुछ दूर बाहर ले जाकर अलमारी में रखे रकम चोरी करने के संबंध में आवेदक नरेश भारद्वाज द्वारा दिनांक 09 मई 2026 को थाना बिर्रा उपस्थित आकर चोरी के संबंध में लिखित आवेदन पेश करते हुये रकम 2,21,000/- रूपये को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ले जाने का आवेदन पेश किया था। उसके बाद तत्काल अपने घर चला गया। जिससे फोन से संपर्क करने पर थाना उपस्थित आने में आना-कानी करने लगा।

तत्काल थाना बिर्रा पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराये जाने पर पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप (रापुसे.) के कुशल मार्गदर्शन में एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्रीमती सतरूपा तारम के पर्यवेक्षण में थाना बिर्रा पुलिस द्वारा घटना-स्थल पहुंचकर आवेदक व उसके परिजनों से घटना के संबंध में कडाई एवं मनोवैज्ञानिक रूप से पुछताछ करने पर आवेदक द्वारा बताया गया कि गांव के कुछ लोगों से पैसा रूपया उधारी लिया था, जिसे उधार लिये व्यक्तियों को उधार का पैसा देना न पड़े जिस कारण आवेदक स्वयं अपने घर के अलमारी को घर से कुछ दूर पर क्षतिग्रस्त स्थिति में छोड़ आया एवं उक्त रकम को छत में छुपाकर रखना बताया। पुछताछ करने पर आवेदक टुटकर छुपाये रकम को पुलिस के समक्ष पेश करने पर परिजनों व गवाहों के समक्ष कुल रकम दो लाख इक्कीस हजार रूपये आवेदक को सुपुर्दनामा में दिया गया।

Related posts