सूरजपुर में रिश्तों का कत्ल : कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, मुआवजे के पैसों को लेकर बेटे ने किया दिल दहला देने वाला कांड, आरोपी गिरफ्तार.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 10 मई 2026 को चौकी लटोरी के ग्राम गजाधरपुर (दर्रीपारा) में मृतिका श्रीमती फलेन बाई पति स्व. ईश्वर प्रसाद चेरवा उम्र करीब 50 वर्ष निवासी गजाधरपुर को उसके पुत्र डिगम्बर प्रसाद चेरवा द्वारा मसाला पिसने वाले पत्थर (लोढा) से सिर में मारने से चोट आई थी, मृतिका के परिजनों द्वारा ईलाज हेतु मेडिकल कालेज अम्बिकापुर में भर्ती कराया गया था, जो ईलाज दौरान उसकी दिनांक 10 मई 2026 को शाम करीब 07:00 बजे मृत्यू हो गई। जिसकी बिना नंबरी मर्ग डायरी पुलिस सहायता केन्द्र मेडिकल कालेज अम्बिकापुर से प्राप्त कर दिनांक 11 मई 2026 को नंबरी मर्ग कायमी उपरान्त अपराध क्रमांक 126/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने यथाशीघ्र आरोपी को पकड़ने व प्रकरण में सूक्ष्मता से साक्ष्य संकलन करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा के मार्गदर्शन में प्रकरण की विवेचना करते हुये एफएसएल वैज्ञानिक अधिकारी सूरजपुर अंगेश मौर्य के सांथ घटना-स्थल का निरीक्षण किया जाकर प्रकरण से संबधित साक्ष्य संकलन किया गया है तथा आरोपी डिगम्बर प्रसाद चेरवा पिता स्व. ईश्वर प्रसाद उम्र 34 वर्ष निवासी गजाधरपुर चौकी लटोरी को दिनांक 12 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आरोपी से मारपीट, घटना में प्रयुक्त 01 नग मसाला फिसने वाला पत्थर (लोढा) जप्त किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इसके पिता की मृत्यु पिछले साल कुंआ से गिरने से हुई थी, जिसकी मुआवजा राशि माँ को मिलना था, आरोपी अपनी माँ से पूर्व में बोला था कि मुआवजा का पैसा मिलेगा तो मुझे भी कुछ देना, मृतिका पैसा देने से मना कर दी थी। उसी बात को लेकर आरोपी अपनी माँ से मनमुटाव रखता था, दिनांक 10 मई 2026 को आरोपी द्वारा अपनी माँ से खाना मांगने पर माँ द्वारा अपने से निकालकर खाने की बात बोलने से नाराज होकर तथा पूर्व के मुआवजा के पैसों की बात को लेकर गुस्सा में आकर लोढा से सिर में मार दिया।

Related posts