अंबिकापुर साइबर सेल की बड़ी तत्परता : बस में छूट गया सोना-नगदी से भरा बैग, परिवार में मचा हड़कंप… एक घंटे में साइबर सेल ने बदल दी तस्वीर, एक घंटे में यात्री का जेवर और नगदी से भरा बैग सुरक्षित मिला वापस.

मिली जानकारी के अनुसार घटना का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी श्री श्रवण सिंह पिता स्व. परमेश्वर सिंह निवासी कजरी थाना पड़वा मोड़ जिला पलामू झारखंड अपनी पत्नी के साथ गढ़वा रोड से अंबिकापुर बस में आ रहे थे कि अंबिकापुर पहुंच कर अपने परिवार के साथ बस से उतर गए। बस के जाने के कुछ देर बाद पता चला की उनकी पत्नी का लेडीज हैंड बैग बस में ही छूट गया है, जिसने सोने के आभूषण, नगदी राशि एवं मोबाइल भी है।

Related posts