चेहरा ढंककर की गई वारदात का पर्दाफाश : नौकरी से निकालने की रंजिश बनी लूट का कारण ! पेट्रोल पम्प मैनेजर पर हमला कर फरार हुए आरोपी गिरफ्तार, चार लुटेरे पुलिस के शिकंजे में, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

घटना का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शिवचंद वर्मा पिता अर्जुन प्रसाद वर्मा निवासी गांधीनगर अंबिकापुर ने दिनांक 07 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि कुम्हारता, नचाई स्थित वेदिका पेट्रोल पम्प से हिसाब कर नगदी रकम 61670/- रुपये लेकर अंबिकापुर जा रहा था, तभी रास्ते में नचाई चौक के पास दो मोटरसाइकिल में चार लोग चेहरा ढंक कर आए एवं प्रार्थी को रोककर उसके साथ गाली गलौज करते, जान से मार देने की धमकी देते हुए प्रार्थी के पास रखा नगदी रकम, मोबाइल, हिसाब की डायरी, मोटरसाइकिल लूटकर भाग गए।

घटना की सूचना आवेदक द्वारा थाना दरिमा में दिए जाने पर थाना दरिमा के अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 309(3) बीएनएस (BNS) पंजीबद्ध कर विवेचना में ली गई। प्रकरण में आरोपियों की लगातार पता साजी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वार दरिमा से गांधी नगर के बीच लगे सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया एवं लोगों से बारीकी से पूछताछ की गई। आरोपी पतासाजी के दौरान फुटेज में प्राप्त हुलिया मिलान करने पर आरोपियों की पहचान दुर्गेश, आकाश झारिया, निशांत नगेसिया एवं एक अन्य के रूप में की गई।

विवेचना के दौरान आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई, जो दिनांक 13 मई 2026 को आरोपी 1- दुर्गेश उर्फ यश ईमालीया को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह वेदिका पेट्रोल पम्प पर काम करता था एवं अपनी शादी के लिए पेट्रोल पम्प से बिना अनुमति के 30,000/- रुपये लिया था, जिसकी जानकारी मिलने पर पम्प मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। इसी की रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पम्प में लूट करने की योजना बनाई।

गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर 1. दुर्गेश उर्फ यश ईमालीया पिता रविंद्र लाल जाति हरिजन उम्र 22 वर्ष निवासी प्रतापपुर नाका सहेली गली शिव मंदिर के पास अंबिकापुर,  2 – आकाश झारिया पिता सुनील राम जाति हरिजन उम्र 20 वर्ष निवासी मिशन चौक अंबिकापुर, 3 – निशांत नगेसिया पिता योगेश्वर नगेसिया उम्र 20 वर्ष निवासी प्रतापपुर नाका सहेली गली अंबिकापुर को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल पल्सर CG15DX5401 एवं एक नग एक्टिवा स्कूटी CG15EH7025 जप्त कर गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से तीन को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, एवं एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक को न्यायिक अभिरक्षा में बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Related posts