ऑटो चालक से दिनदहाड़े डकैती का सनसनीखेज खुलासा: हथियार दिखाकर मोबाइल लूटा, 12 घंटे में यूपी के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार—पूरे गिरोह की तलाश जारी

दोनों गिरफ्तार आरोपी दीगर राज्य उत्तर प्रदेश के निवासी

अम्बिकापुर : प्रार्थी धमेन्द्र यादव पिता गणेश प्रसाद यादव निवासी कल्याणपुर थाना जयनगर जिला सुरजपुर दिनांक 12.05.2026 को रात्रि करीब 12:00 बजे (शादी समारोह) कोलडीहा से आटो लेकर अपने घर कल्याणपुर जाने के लिये निकला जो रात करीब 12-40 बजे ग्राम घंधरी गेरवानी नाला के पास पहुंचा था तभी पीछा कर रहे 6 पल्सर मोटर सायकल सवार करीब 10-12 लडके आये और आटो के सामने मोटर सायकल खड़ा करके उसे रुकवा दिये एवं अपने जेब से गन निकालकर जान से मारने की धमकी देते हुए एकवा कंपनी का मोबाईल लूट लिए एवं सकालो तरफ भाग गए।

आवेदक की रिपोर्ट पर दिनांक 13.05.2026 को थाना गांधीनगर में अपराध क्र- 274/2026 धारा 126(2), 310(2) बी.एन.एस. एवं 25 आम्र्स एक्ट पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध की सूचना वरिष्ट अधिकारियों को दी गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पतासाजी हेतु साइबर सेल अम्बिकापुर एवं थाना गांधीनगर की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ एवं प्रतापपुर-अम्बिकापुर मार्ग मे लगे कई सीसीटीव्ही कैमरों का अवलोकन किया गय। जिसमें कुछ लड़के घटना के बाद मोटरसाइकल से जाते हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम के सतत प्रयास एवं फुटेज का बारीकी से अवलोकन पर आरोपियों की पहचान वैभव मिश्रा एवं लवकुश कुमार के रूप में की गई।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। 1. वैभव मिश्रा पिता ज्ञान प्रकाश मिश्रा उम्र 20 वर्ष ग्राम पुरेचेरे गुड़वार जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश हा. मुकाम राजा गैस गोदाम के पास अंबिकापुर 2. लवकुश कुमार पिता बंसीराम उम्र 24 वर्ष निवासी कुड़वार जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश हा. मुकाम राजा गैस गोदाम के पास अंबिकापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जो दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,

कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश खलखो, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, प्रभारी साइबर सेल अम्बिकापुर, सहायक उप निरीक्षक अजीत कुमार मिश्रा प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह, आरक्षक मनीष सिंह, रमेश रजवाड़े, विकाश मिश्रा, रमन मण्डल, राहुल सिंह, उमा शंकर साहू की सक्रिय भूमिका रही।

Related posts