रेलवे का तोहफा! शालीमार–एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त एसी-3 कोच, भीड़भाड़ में मिलेगी राहत

शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा

अधिकाधिक यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा

बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में दिनांक 16 मई 2026 से 22 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी | इसी प्रकार एलटीटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में दिनाँक 18 मई 2026 से 24 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी । इस सुविधा से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे ।

Related posts