कुएं में डूबने से हुई व्यक्ति की मौत के बाद जशपुर प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ, मृतक की पत्नी को मिलेगा 4 लाख रुपए का अनुदान

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम जोराडोल निवासी स्व. नैहर साय का कुआं के पानी में डूबने से 03 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी पांचो बाई हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts