तलाशी में मिले समान का कोई वैध दस्तावेज नहीं होने पर पाँच आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
आरोपियों के कब्जे से 110 नग स्मार्टफोन, 650 नग कीपैड मोबाइल, 95.500 की.ग्रा. पायल एवं ओमनी कार जप्त कर कार्यवाही की गई
अंबिकापुर : अंबिकापुर में वाहन चेकिंग के दौरान गांधीनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ओमनी कार की तलाशी में भारी मात्रा में अवैध मोबाइल फोन और चांदी की पायल बरामद की गई। पुलिस को शक है कि इन मोबाइलों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड और अन्य आपराधिक गतिविधियों में किया जा सकता था। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक ग्रे रंग की ओमनी कार में कुछ लोग हाट बाजार से चोरी एवं अवैध तरीके से प्राप्त किया गया मोबाईल दूसरे राज्य जाकर बेच देते हैं। उन मोबाईलों का उपयोग साइबर फ्रॉड एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों में किया जाता है। प्राप्त सूचना पर थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा बनारस रोड में आ रही वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में प्लास्टिक की बोरी मे भरा हुआ 110 नग टच स्क्रिीन एवं 650 नग कीपैड 650 नग मोबाईल एवं दूसरी बोरी में धातू की पायल कुल वजन 95,500 (पंचनबे किलो पाँच सौ ग्राम) होना पाया गया। वाहन में बैठे सेन्तु शेख, गफ्फार शेख, असिम शेख, इब्राहिम शेख, माशदुल शेख से उक्त सामान के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 2283/2026 धारा 317(2), 317(3),3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से 110 नग टच स्क्रिीन एवं 650 नग की-पैड 650 नग मोबाईल एवं दूसरी बोरी में धातु की पायल कुल वजन 95,500 (पंचनबे किलो पाँच सौ ग्राम) एवं ओमनी वाहन क्रमांक डब्लूबी 58 बीपी 8233 जप्त कर आरोपी – 1. सेन्तु शेख पिता मंटु शेख उम्र 26 वर्ष निवासी महिशमरा थाना हरिहरपाड़ा जिला मुर्शीदाबाद प.बं., 2. गफ्फार शेख पिता इकबाल शेख उम्र 28 वर्ष निवासी महिशमरा महिशमरा थाना हरिहरपाड़ा जिला मुर्शीदाबाद प.बं., 3. असिम शेख पिता आरिफ शेख उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम प्रदीपडंगा थाना हरिहरपाड़ा जिला मुर्शीदाबाद प.बं., 4. इब्राहिम शेख पिता मनिरूल शेख उम्र 30 वर्ष निवासी महिशमरा थाना हरिहरपाड़ा जिला मुर्शीदाबाद प.बं., 5. माशदुल शेख पिता मक्कार अली शेख उम्र 37 वर्ष निवासी महिशमरा थाना हरिहरपाड़ा जिला मुर्शीदाबाद प.बं. को दिनांक 18 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इस प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक दूबे, आरक्षक राहुल सिंह, आरक्षक रमन मंडल, आरक्षक घनश्याम देवांगन, आरक्षक सत्यम सिंह, आरक्षक सुल्तान अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
