बिलासपुर-टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन सम्बलपुर  तक किया जाएगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

ईस्ट कोस्ट रेलवे के सम्बलपुर मंडल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के फलस्वरूप ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 08264/08263 बिलासपुर-टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन बिलासपुर-सम्बलपुर-बिलासपुर के मध्य करने का निर्णय लिया गया है।

विवरण इसप्रकार है – 

1-  दिनांक 07 सितम्बर 2022 से 15 सितम्बर 2022 तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 08264 बिलासपुर-टिटलागढ़ सम्बलपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा सम्बलपुर-टिटलागढ़ के मध्य रद्द रहेगी |

2-  दिनांक 07 सितम्बर 2022 से 15 सितम्बर 2022 तक टिटलागढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर सम्बलपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा टिटलागढ़-सम्बलपुर के मध्य रद्द रहेगी |

Related posts