भारतीय सेना भर्ती 2027 : ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की तारीख घोषित, 1 जून से 12 जून तक 5 शहरों में होगी परीक्षा

सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथि घोषित

01 जून से 12 जून 2026 तक 05 शहरों के 10 परीक्षा केंद्रों में होगी ऑनलाइन परीक्षा

जशपुर : भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथि भारतीय सेना द्वारा घोषित कर दी गई है। विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 01 जून 2026 से 05 जून 2026 तथा 08 जून 2026 से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा छत्तीसगढ़ के 05 शहरों भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं जगदलपुर के 10 परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी। ऑनलाइन परीक्षा प्रतिदिन 3 से 4 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जाने शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarm.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

 सेना द्वारा उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा निर्धारित समय से पूर्व अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है तथा चयन केवल योग्यता के आधार पर किया जाता है। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के दलालों एवं भ्रामक आश्वासनों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Related posts